मुझे हर समय नींद क्यों आ रही है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 16:48

यह कोई गंभीर शारीरिक समस्या भी हो सकती है. बार-बार नींद आती है या सोने का मन करता रहता है, तो इस समस्या को हाइपरसोम्निया (Hypersomnia) कहा जाता है. 7-8 घंटे पर्याप्त नींद लेने के बाद भी जब आपको नींद आती रहती है, तो यह एक प्रकार का स्लीप डिसऑर्डर है.


अधिक नींद आने या हाइपरसोम्निया के कारण-

प्राथमिक या प्राइमरी हाइपरसोम्निया कई बार मस्तिष्क प्रणालियों में समस्याओं के कारण होता है, जो नींद और जागने के कार्यों को नियंत्रित करते हैं. वहीं, सेकेंडरी हाइपरसोम्निया उन स्थितियों का परिणाम होती है, जो थकान या अपर्याप्त नींद का कारण बनती हैं. उदाहरण के लिए, स्लीप एप्निया हाइपरसोम्निया का कारण बन सकता है, क्योंकि स्लीप एप्निया में रात में सांस लेने में परेशानी होती है, जिससे लोगों को कई बार रात में नींद नहीं आ पाती है. कुछ दवाओं के सेवन से भी हाइपरसोम्निया का कारण बन सकती हैं. बार-बार नशीली दवाओं और शराब के सेवन से दिन में नींद आ सकती है. अन्य संभावित कारण थायरॉएड फंक्शन का कम होना या फिर सिर में कोई चोट लगना हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info